Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे फुटेज भी वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर इंसानियत और जांबाजी पर गर्व होने लगता है। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड की मुस्तैदी ने एक नन्हें मासूम को काल के गाल में समाने से बचा लिया। आलम ये है कि लोग सिक्योरिटी गार्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गार्ड बना 'सुपरहीरो'
वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को AlwinaHex नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग गार्ड की पैनी नजर, सूझबूझ और बिजली जैसी फुर्ती के कायल हो गए हैं। यूजर्स गार्ड को दिल खोलकर सलाम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि "हर वर्दी पहनने वाला सिपाही नहीं, कभी-कभी फरिश्ता भी होता है।" तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
