Samay Raina on Old Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह कोई नया विवाद नहीं, बल्कि एक ऐसा मौका है जहां उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के हाथों सम्मान मिला। खास बात ये रही कि मंच पर पहुंचते ही समय ने अपने पुराने विवाद को भी मजाकिया अंदाज में याद कर लिया। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। समय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। तो चलिए जानते हैं कि समय रैना ने ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Koffee With Karan 9: सलमान खान सहित ये सितारे बनेंगे मेहमान, करण के शो में करेंगे गॉसिप; जानें कब होगा शुरू
समय रैना ने कही ये बात
समय रैना एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह एक इवेंट से सामने आए समय रैना के कई वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक वीडियो में समय रैना ने कहा कि 'सर, सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। महाराष्ट्र साइबर सेल और मेरा रिश्ता काफी समय से चल रहा है। 1930 सच में बहुत अच्छा नंबर है। मैंने तो सेव कर रखा है क्योंकि इस बार मुझे वहीं से कॉल आ गया था। महाराष्ट्र साइबर सेल बहुत ज्यादा एक्टिव है, ये मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं। चाहे आप अमेरिका में हों या भारत में, वो आपको पकड़ ही लेगा। समय ने आगे कहा, 'ये बहुत अच्छी बात है। आज पहली बार हुआ है कि साइबर सेल का अधिकारी सुबह एक कॉमेडियन के घर गया, उसे घर से उठाया और इस बार सम्मान दिया। तो इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:OTT Release 24 - 30 August 2026: Netflix से लेकर प्राइम तक पर गर्दा उड़ाने वाली है ये सीरीज-फिल्में
क्या था विवाद?
समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ (India’s Got Latent) साल 2025 में बड़े विवाद में फंस गया था। शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिली थी। इसके बाद समय रैना और शो से जुड़े दूसरे लोगों के खिलाफ अलग-अलग जगह शिकायतें और एफआईआर दर्ज हुई थीं। विवाद बढ़ने के बाद समय ने अपने शो के एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे और बाद में उन्हें जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र साइबर के सामने भी पेश होना पड़ा था।
