एजुकेशन

CBSE Board Compartment Exam 2023: सीबीएसई की पहल! 10वीं गणित में फेल छात्र कंपार्टमेंट के लिए बेसिक गणित का कर सकेंगे चयन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 6, 2023, 08:02 PM IST

CBSE Board Compartment Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड 10वीं गणित स्टैंडर्ड में फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बेसिक गणित का चयन कर सकेंगे। साथ ही इस बार 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा व इंप्रूवमेंट एग्जाम एकसाथ आयोजित किए जाएंगे। यह उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है, जो इस बार इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने की तैयारी में हैं।

Image

CBSE Board Compartment Exam 2023: सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा

CBSE Board Compartment Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं स्टैंडर्ड के गणित की परीक्षा में फेल छात्रों को एक और मौका (CBSE Board) दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 10वीं स्टैंडर्ड गणित की परीक्षा में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए बेसिक गणित का चयन कर सकते हैं। वहीं 12वीं में कंपार्टमेंट आने वाले छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा के साथ इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्रों को इप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक साल का इंतजार करना होता था। वार्षिक परीक्षा के साथ इंप्रूवमेंट की परीक्षा का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ ही इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट भी कंपार्टमेंट के साथ ही जार कर दिया जाएगा। यह 12वीं के उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, जो इस बार इंप्रूवमेंट की परीक्षा देना चाहते हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक अब 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई से 22 जुलाई तक किया जाएगा। वहीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई को निर्धारित थी।

CBSE Board Compartment Exam 2023: इतने छात्रों की कंपार्टमेंट

इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 1 लाख 34 हजार लाख छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। जिसमें से मैथ्स स्टैंडर्ड विषय में अधिक बच्चे असफल हुए थे। ऐसे में ये सभी छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा में बेसिक गणित का चयन कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें बिहार व झारखंड के अधिक छात्रों की गणित की परीक्षा में कंपार्टमेंट दर्ज की गई है।

कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट

बता दें इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जून के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। ध्यान रहे यदि आपके कंपार्टमेंट परीक्षा में पुन: न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों को फेल माना जाएगा। इसके बाद छात्रों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

CBSE Board Result 2023: 13 मई को जारी हुआ था रिजल्ट

इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, इसके लिए कुल 16 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। 10वीं में कुल 93.12 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article