एजुकेशन

CBSE Board 10th Science Exam: पांच सेक्शन और 39 सवाल, जानें कितने नंबर की होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं साइंस की परीक्षा

CBSE Board 10th Science Sample Paper: दो मार्च को सीबीएसई बोर्ड 10वीं साइंस की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबर 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। साइंस की परीक्षा में पेपर कुल पांच सेक्शन में आएगा। सेक्शन वाइज मार्किंग स्कीम की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

CBSE 10th Science का सैंपल पेपर यहां देखें

Photo : iStock

CBSE Board 10th Science Sample Paper: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस कड़ी में कक्षा 10वीं की अगली परीक्षा 2 मार्च 2024 को होने वाली है। 2 मार्च को CBSE Board 10वीं साइंस की परीक्षा है। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्र एग्जाम पैटर्न, मार्किंग सिस्टम और सैंपल पेपर से जुड़ी डिटेल्स जरूर देख लें।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के लिए सैंपल पेपर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी है। इस सैंपल पेपर के अनुसार, 10वीं साइंस का पेपर कुल 5 सेक्शन में बंटा होगा। इसमें कुल 39 सवाल पूछे जाएंगे। आइए सैंपल पेपर पर विस्तार से नजर डालते हैं।

CBSE 10th Science का पेपर कैसा होगा?

सेक्शन A: सीबीएसई बोर्ड 10वीं साइंस की लिखित परीक्षा कुल 80 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें पहले सेक्शन बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा। पहले सेक्शन में कुल 20 ऑब्जेक्टिव बेस्ट सवाल (MCQs) होंगे। इसमें हर एक सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन 20 अंकों का होगा।

सेक्शन B: 10वीं साइंस के पेपर में दूसरा सेक्शन शॉर्ट आंसप क्वेश्चन का होगा। इस सेक्शन में 6 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए दो अंक निर्धारित है। इस सेक्शन में हर सवाल का जवाब 30 से 50 शब्दों में देना होगा। बता दें कि यह सेक्शन कुल 12 अंकों के लिए है।

सेक्शन C: तीसरा सेक्शन 7 शॉर्ट क्वेश्चन के साथ आएगा। इसमें हर एक सवाल के लिए तीन अंक तय हैं। ऐसे में यह सेक्शन कुल 21 अंकों का होगा। बता दें कि इसमें हर सवाल का जवाब 50 से 80 शब्दों में लिखना होगा।

सेक्शन D: साइंस के पेपर में चौथा सेक्शन लॉन्ग आंसर क्वेश्चन वाला होगा। इसमें 3 सवाल होंगे और हर सवाल के लिए 5-5 अंक निर्धारित है। इसमें हर सवाल का जवाब 80 से 120 शब्दों में देना होगा। यह पूरा सेक्शन 15 अंकों के लिए है।

सेक्शन E: अंत में तीन सवाल Source Based और केस बेस्ड सवालों पर होंगे। इसमें हर सवाल के जवाब पर 4 अंक निर्धारित है। यह सेक्शन कुल 12 अंकों के लिए होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article