CBSE 12th Result 2026 Marksheet Download Digilocker, cbseresults.nic.in, cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई 12वीं परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्रों शामिल हुए थे, जिनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीबीएसई द्वारा कभी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। छात्र टकटकी लगाए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस के माध्यम से अपना परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर के जरिए चेक कर पाएंगे। आइए आपको रिजल्ट डाउनलोड करने के तीनों तरीकों के बारे में विस्तार से बताएं।
CBSE 12th Result 2026 आधिकारिक Website
cbse.gov.inresults.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
CBSE 12th Result 2026 SMS से स्टेप-बाय-स्टेप चेक करें
1. सबसे पहले फोन के Message Inbox में जाएं।
2. Create SMS पर क्लिक करें।
3. यहां cbse10 <rollno> <sch no> <center no> टाइप करें।
4. अब टाइप किए इस मैसेज को 7738299899 इस नंबर पर भेज दें।
5. कुछ देर में आपको आपके नंबर पर रिजल्ट एसएमएस में प्राप्त होगा।
वेबसाइट से ऐसे करें रिजल्ट चेक
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'CBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
स्टेप 4 - सबमिट बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर लें।
डिजीलॉकर (DigiLocker) के जरिए मार्कशीट प्राप्त करें
स्टेप 1 - डिजीलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट या फिर उसकी ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2 - डिजीलॉकर में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 3 - मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए लॉग-इन करें।
स्टेप 4 - 'Education' सेक्शन में जाकर 'CBSE' का चुनाव करें और Class XII Marksheet लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आवश्यक विवरण (रोल नंबर, स्कूल कोड आदि) भरकर 'Get Document' पर क्लिक करें।
स्टेप 6 - अब आपकी मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें।
सीबीएसई 12वीं टॉपर्स लिस्ट
सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाती है। बीते कई वर्षों से टॉपर्स लिस्ट नहीं जारी की गई है। बोर्ड द्वारा केवल रीजन वाइस प्रदर्शन के आंकड़ें जारी किए जाते हैं।
सीबीएसई 12वीं ऑनस्क्रीन मार्किंग से हुई कॉपियां चेक
सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं की कॉपियों को पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से चेक किया गया है। इस सिस्टम में कॉपियों की जांच पहली बार लैपटॉप और टैब का इस्तेमाल करके की गई है।
