CBSE 12th Result 2026 Websites: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र रिजल्ट लिंक तक नहीं पहुंच रहे हैं, वो इस लेख से सारी आधिकारिक साइट्स देख सकते हैं। मार्कशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, लेकिन ये ओरिजनल मार्कशीट नहीं है, आपको ओरिजनल मार्कशीट के लिए स्कूल से संपर्क करना होगा। जबकि सीबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल - रोल नंबर या जन्मतिथि की जरूरत होगी।
इस साल CBSE 12वीं क्लास के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए कुल 18,57,517 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र पास हुए हैं।
CBSE 12th Result 2026 Passing Marks: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
पास माने जाने के लिए, आपको हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाते, उन्हें सप्लीमेंट्री कैटेगरी में रखा जाएगा। वहीं, जो छात्र दो से ज्यादा विषयों में पास नहीं हो पाते, उन्हें पूरा सेशन दोबारा पढ़ना होगा।
CBSE 12th Result 2026 Websites
- cbse.gov.in
- cbse.nic.in,
- cbseresults.nic.in
- results.gov.in
CBSE कक्षा 12 के नतीजे दूसरी आधिकारिक वेबसाइटों पर भी देखे जा सकते हैं, जिनमें Digilocker.gov.in मुख्य है।
बोर्ड ने मोबाइल ऐप्स - Digilocker और UMANG पर भी नतीजों का लिंक जारी किया है। CBSE 12वीं के नतीजों का लिंक SMS के जरिए भी उपलब्ध होगा। - CBSE 12th Result 2026 via SMS
CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट 2026: CBSE की मार्कशीट कब तक उपलब्ध रहेगी?
CBSE कक्षा 12 के रिजल्ट की मार्कशीट ऑनलाइन पोर्टल पर सिर्फ 31 जुलाई, 2026 तक ही उपलब्ध रहेंगी। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसे आखिरी तारीख से पहले डाउनलोड कर लें।
CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट 2026: क्या ऑनलाइन CBSE मार्कशीट असली होती हैं?
नहीं! छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि CBSE कक्षा 12 के रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट सिर्फ़ प्रोविज़नल (अस्थायी) होती हैं। उन्हें बाद में अपने स्कूल के अधिकारियों से असली स्कोरकार्ड और पास होने का सर्टिफिकेट लेना होगा।
