CBSE 12th Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे CBSE 12th Result 2026 Online Check करने के लिए results.cbse.nic.in / cbseresults.nic.in पर जा सकते हैं। हालांकि सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in है। आप रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि डालना होगा। इस बार का पास प्रतिशत 85.20% गया है।
आपको पता होगा, CBSE ने इस साल से 12वीं क्लास की आंसर शीट की जांच के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) शुरू करने का ऐलान किया था। यही वजह है कि रिजल्ट में देरी हुई। इस बार 12वीं क्लास की आंसर शीट की जांच पारंपरिक तरीके के बजाय डिजिटल तरीके से की गई। हालांकि, 10वीं क्लास की आंसर शीट की जांच अभी भी पारंपरिक तरीके से ही की गई थी।
| लड़कियों का पास परसेंट | 88.86% |
| लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत | 82.13% |
CBSE ने रिजल्ट जारी की दी सूचना -
CBSE Class 12th Result 2026 How to Check Online
* CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका नीचे है:
* ऑफिशियल वेबसाइट्स (cbseresults.nic.in / results.cbse.nic.in) पर जाएं।
* CBSE Class 12th Result 2026 Link ढूंने।
* जरूरी जानकारी डालें: रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, और जन्म की तारीख।
* Submit पर क्लिक करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
इन रिजल्ट को छात्र DigiLocker, SMS सेवाओं और UMANG ऐप के जरिए भी देख सकते हैं।

CBSE 12th Result 2026
CBSE Class 12th Result 2026 How to Check Digilocker
* DigiLocker (ऐप/वेबसाइट)
* digilocker.gov.in या ऐप पर लॉग इन करें।
* पक्का करें कि आपका अकाउंट आपके आधार से जुड़ा हुआ है।
* अपनी CBSE मार्कशीट ढूंढने के लिए "Issued Documents" सेक्शन में जाएं।
* या फिर, "Pull Partner Documents" पर क्लिक करें, CBSE चुनें, और जरूरी जानकारी डालें।

CBSE 12th Result 2026
CBSE Class 12th Result 2026 How to Check Umang App
* UMANG ऐप डाउनलोड करें और खोलें।
* "CBSE" खोजें और "Class XII Results 2026" चुनें।
* अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालें।

CBSE 12th Result 2026
CBSE Class 12th Result 2026 How to Check through SMS
* टाइप करें: CBSE 12 [रोल नंबर] [स्कूल कोड] [सेंटर नंबर]।
* SMS को 7738299899 पर भेजें।
ये भी पढ़ें
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) क्लास 10th का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था। 2026 के लिए क्लास 12th की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से हुए। पिछले साल, CBSE क्लास 10th और 12th के रिजल्ट एक साथ 13 मई 2025 को जारी किए गए थे। लेकिन इस बार अलग-अलग दिनों पर जारी किए गए।
पिछले साल, 12वीं क्लास की परीक्षा में 88.39% छात्र पास हुए थे। लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों ने 85.70% सफलता हासिल की। 2025 में CBSE की 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र सफलतापूर्वक पास हुए, जिसके परिणामस्वरूप पास होने का प्रतिशत 88.39% रहा। यह 2024 के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन है, जब 87.98% छात्र परीक्षा में पास हुए थे।
