एजुकेशन

CAT 2026 Registration: कैट के लिए आवेदन की अंतिम डेट करीब, iimcat.ac.in से तुरंत करें आवेदन

CAT 2026 Registration: आईआईएम और देश के अन्य बिजनेस स्कूल में प्रवेश के लिए कैट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए केवल 2 दिन का समय बाकी है।

Image

CAT 2026 Registration (Photo - AI)

CAT 2026 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) सहित देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिला लेने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। CAT 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। कैट परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर बिना देरी किए अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए है, जिन्हें फॉलो कर वह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कैट 2026 के लिए आवेदन की डेडलाइन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और बिजनेस स्कूल में एमबीए कोर्स की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्र जो कैट 2026 के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार 15 सितंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए केवल 2 दिन का समय बाकी रह गया है।

CAT 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:

स्टेप 1 - सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - नया रजिस्ट्रेशन करें: होमपेज पर 'New Candidate Registration' विकल्प के अंतर्गत 'Register' पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4 - यूजर ID और पासवर्ड जनरेट करने के लिए प्राप्त OTP को सत्यापित (Validate) करें।

स्टेप 5 - रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें और 'Go to Application' पर जाएं।

स्टेप 6 - आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, पसंदीदा प्रोग्राम, टेस्ट सिटी विकल्प और घोषणा को ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 7 - तय फॉर्मेट में अपनी हालिया फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।

आवेदन शुल्क और भुगतान

कैंडिडेट्स को अपनी पसंद के अनुसार 5 परीक्षा शहरों का चयन करने का विकल्प मिलता है, जिनमें से उपलब्धता के आधार पर एक केंद्र आवंटित किया जाएगा। वर्गानुसार रजिस्ट्रेशन शुल्क का ब्यौरा निम्नलिखित है -

जनरल / EWS / NC-OBC वर्ग2,700 रुपये
SC / ST / PwBD वर्ग1,350 रुपये
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AP PGECET Counselling Schedule 2026: एमटेक, एमफार्मेसी और फार्माडी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 16 सितंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

आवश्यक दिशा-निर्देश

भुगतान करने से पहले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र का प्रीव्यू देखकर दर्ज की गई सभी जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए। सफल भुगतान के बाद रजिस्टर ईमेल और मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मेल भेजा जाएगा। अभ्यर्थी के भविष्य संदर्भ के लिए अपने पेमेंट ट्रांजेक्शन नंबर और भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article