एजुकेशन

AP PGECET Counselling Schedule 2026: एमटेक, एमफार्मेसी और फार्माडी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 16 सितंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

AP PGECET Counselling Schedule 2026: आंध्र यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में एमटेक, एमफार्मेसी और फॉर्माडी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधइकरिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं।

Image

AP PGECET Counselling Schedule 2026 (Photo - AI)

AP PGECET Counselling Schedule 2026: आंध्र यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए MTech, MPharmacy और PharmD कोर्स में प्रवेश हेतु AP PGECET 2026 काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होकर 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की आधिकारिक वेबसाइट apsche.ap.gov.in पर जाकर अपनी एलिजिबिलिटी के अनुसार आवेदन दर्ज कर सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 30 सितंबर से रेगुलर क्लासेस शुरू कर दी जाएंगी।

AP PGECET 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल

प्रमुख चरणनिर्धारित समय-सीमा
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथियां16 सितंबर से 21 सितंबर 2026
प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन17 सितंबर से 22 सितंबर 2026
वेब ऑप्शन का चयन (Web Options)18 सितंबर से 21 सितंबर 2026
वेब ऑप्शन में संशोधन (Option Change)25 सितंबर 2026
सेल्फ-जॉइनिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग30 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026
कक्षाएं शुरू होने की तिथि30 सितंबर 2026

प्रवेश प्राथमिकता एवं योग्यता की शर्तें

- काउंसलिंग में सबसे पहले नेशनल लेवल टेस्ट GATE और GPAT क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। इसके बाद बची हुई सीटों को AP PGECET क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट रैंक के अनुसार भरा जाएगा।

- अभ्यर्थी के पास AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

- सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक होना अनिवार्य है।

- कुल सीटों में से 85% सीटें आंध्र प्रदेश के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 15% सीटों पर गैर-स्थानीय और स्थानीय दोनों प्रकार के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर लें तथा आगे के अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article