एजुकेशन

BSEB Bihar STET 2025: बढ़ गई बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख , अब इस डेट तक करें अप्लाई

BSEB Bihar STET Registration 2025 Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी दी है। यहां अब अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकेगे। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar STET Registration 2025: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

BSEB Bihar STET Registration 2025 Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी (Bihar STET Registration 2025) दी है। यहां पहले आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2025 थी। हालांकि अब इसे आगे बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2025 कर दिया (BSEB STET Registration 2025 Date) गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

BSEB STET Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा

बता दें बिहार एसटीईटी परीक्षा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं रिजल्ट 16 नवंबर को संभावित है। एसटीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिससे वह भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे।

BSEB Bihar STET Registration 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले bsebstet.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar STET Registration 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बार एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Bihar STET Exam Pattern: बिहार एसटीईटी परीक्षा एग्जाम पैटर्न

बिहार एसटीईटी परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यह सीबीटी मोड पर आधारित होगी। यहां बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यहां 100 विषय से और 50 शिक्षक कला व अन्य दक्षताओं से सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article