BSEB Bihar Board 2023 Paper Leak: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 1 फरवरी से बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन शुरू किया था, बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन पेपर लीक हो गया। बता दें, कक्षा 12वीं गणित का पेपर लीक हुआ है, सोशल मीडिया पर पेपर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंतजाम की उड़ा दी धज्जियां
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षा आज 1 फरवरी से शुरू हुई, किसी ने नहीं सोचा था कि परीक्षा के पहले ही दिन पूरा पेपर सोशल मीडिया पर उड़ता हुआ दिखाई देगा। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षा सुबह 9.30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई थी, लेकिन सभी इंतजामों की धज्जियां उड़ते दिख रही है।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन गणित का पेपर होना था, हालांकि पेपर का आयोजन किया गया, लेकिन जल्द ही पेपर लीक की खबर आ गई। बिहार बोर्ड 2023 पेपर लीक की खबर सबसे पहले मोतिहारी जिले से आने की बात सामने आई है। बता दें, बिहार के इस जिले में 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था।

वायरल फोटो (twitter)
बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 दो पाली में
बिहार बोर्ड की परीक्षाएं इस बार दो पाली में आयोजित की जा रही है। सुबह 9.30 बजे परीक्षा शुरू की गई, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा से पहले ही पेपर वायरल हो चुका था। फिलहाल लेटेस्ट अपेडट की बात करें तो अभी जांच की जा रही है, और यह देखा जा रहा है कि जो पेपर लीक हुआ है वह ओरिजनल पेपर है या कोई अन्य पेपर है।
Read More - नकल करने पर 10 साल के लिए हो जाएंगे बैन
मोतिहारी बिहार राज्य का पहला जिला था, जहां से बोर्ड परीक्षा लीक की खबर आई, इसके बाद मुजफ्फरपुर और बेतिया में गणित का पेपर वायरल होने की खबर आई। जहिर है ऐसे विद्यार्थी चिंतित हैं कि कौन सा पेपर लीक हुआ है? क्योंकि यदि ओरिजनल पेपर लीक हुआ है तो ऐसे में आज आयोजित की गई बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा को रद्द किया जा सकता है, जबकि जांच में फर्जी खबर होने पर छात्रों को कुछ राहत की सांस लेने का मौका मिल सकता है। फिलहाल जांच जारी है, जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।
