एजुकेशन

Bihar Board 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में जूता-मोजा पहने पर रोक, पढ़ें पूरी खबर

Bihar Board 2025 Guidelines in Hindi: पिछले कई सालों की तरह इस बार भी सबसे पहले बिहार बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इस बार गाइडलाइन्स में कुछ नए नियमों को भी जोड़ा गया है, अगर आप भी बिहार बोर्ड 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, तो जानें परीक्षा हॉल में किन सावाधानियों को बरतने की जरूरत है।

Image

बिहार बोर्ड 2025 गाइडलाइन

Bihar Board 2025 Guidelines in Hindi: बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से सबसे पहले कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन करा रहा है, यही नहीं, सबसे तेज रिजल्ट भी बिहार बोर्ड जारी करता है। अगर आप पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो पाएंगे कि फरवरी में बोर्ड परीक्षा का आयोजन होता है ओर मार्च के अंत तक में रिजल्ट जारी दिया जाता है। ये स्पीड इतनी तेज है कि जब तक बिहार बोर्ड के नतीजे सबसे के सामने आते हैं, तब तक कई बोर्ड एग्जाम शुरू भी नहीं होते हैं। बहरहाल, अगर आप भी इस साल बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो जानें परीक्षा हॉल में किन सावाधानियों को बरतने की जरूरत है।

इस बार गाइडलाइन्स में कुछ नए नियमों को भी जोड़ा गया है, जिनके बारे में छात्रों को जानना जरूरी है।

बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीएसईबी कराती है, लाइव हिंदुस्तान पर छपे लेख के अनुसार, बीएसईबी गाइडलाइंस 2025 में कहा गया है कि परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आना प्रतिबंधित है।

परीक्षा हॉल मे जूता-मोजा पहने पर रोक

बता दें, ऐसा नकल को रोकने के लिए किया जा रहा है। परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश तभी दिया जाएगा जब वे चप्पल पहन कर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे।

Bihar Board 2025 Exam Date

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा एक फरवरी से शुरू हो रही है। Bihar Board 2025 Exam Date Class 12 (Theoretical Exams) 1 से 15 फरवरी तक चलेंगे जबकि Bihar Board 2025 Exam Date Class 10 (Theoretical Exams) 17 से 25 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। BSEB Exam 2025 कक्षा 10वी1 व 12वीं के लिए कुल 28 लाख 75 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। Bihar Board 12th Exam 2025 के लिए 12.90 लाख और Bihar Board 10th Exam 2025 के लिए 15.85 लाख विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article