एजुकेशन

Bihar Board Exam Guidelines Changed: बिहार बोर्ड परीक्षा से 2 दिन पहले बदली गाइडलाइंस, देखें एग्जाम में जूते को लेकर नया नियम

Bihar Board 12th Exam 2025 Guidelines: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले नई गाइडलाइंस जारी की गई है। बीएसईबी ने बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ड्रेस कोड और गाइडलाइन में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स जूता-मोजा पहनकर जा सकते है।

Image

बिहार बोर्ड एग्जाम गाइडलाइंस

Bihar Board 12th Exam 2025 Guidelines: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले नई गाइडलाइंस जारी की गई है। बीएसईबी ने बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ड्रेस कोड और गाइडलाइन में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स जूता-मोजा पहनकर जा सकते है। बता दें कि, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है।

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर लागू होने वाले नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होगी और 12 फरवरी को समाप्त होंगी। वहीं, मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेंगी।

Bihar Board 12th Exam 2025 Dress Code: बिहार बोर्ड 12वीं के लिए ड्रेसकोड

बिहार बोर्ड की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, छात्र अब 1 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक होने वाली परीक्षाओं में जूते-मोजे पहनकर आ सकेंगे। हालांकि, पहले इस पर प्रतिबंध लगाया गया था। जारी एडमिट कार्ड पर लिखा था कि परीक्षा हॉल में फुटवियर पहनकर आने की मनाही है।

बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, इयरफोन, मोबाइल, कैलकुलेटर आदि नहीं ले जा सकते हैं। परीक्षा हॉल में परीक्षार्थियों के अलावा पर्यवेक्षक और अन्य कर्मियों को भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है।

Bihar Board Exam Security Details: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाली है। जारी गाइडलाइंस के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान किसी केंद्र पर बेंच-डेस्क की कमी होगी तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इसकी व्यवस्था करानी होगी। हर एक च पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे। दो बेंच के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाएगी।

जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर आपकी परीक्षा सुबह के शिफ्ट में है तो आपको 9:30 से शुरू हो रही परीक्षा के लिए 30 मिनट पहले यानी 9 बजे ही सेंटर पर पहुंच जाना है। वहीं, अगर आपकी परीक्षा सेकंड सिफ्ट यानी 2 बजे से होनी है तो आपको 1:30 बजे ही परीक्षा केंद्र पर चले जाना होगा। ज्यादा देर होने पर आपको एंट्र्री लेने में दिक्कत हो सकती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article