एजुकेशन

NIRF Ranking Top Management College: देश के टॉप 10 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, एडमिशन मिल जाए तो करियर सेट, कैट स्कोर से मिलेगा दाखिला

NIRF Ranking Top Management College: कैट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। अगर आप भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आइए आपको देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों के बारे में बताएं।

Image

NIRF Ranking Top Management College (Photo - AI)

NIRF Ranking Top Management College: हाई इनकम के साथ एक सुरक्षित और सफल करियर बनाने का सपना देखते हुए लाखों युवा मैनेजमेंट के क्षेत्र में कदम रखते हैं। इसके लिए वह देश की सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT की परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें पता होना चाहिए कि मैनेजमेंट के क्षेत्र में देश के सबसे टॉप इंस्टीट्यूट कौन से हैं।

मैनेजमेंट का नाम आते ही माइंड में सबसे पहला नाम आईआईएम का आता है। देश में 22 IIM है। लेकिन आईआईएम के कुछ संस्थान ही है जो NIRF Ranking के टॉप 10 की लिस्ट में अपना स्थान बना पाएं है। इसके अलावा कई ऐसे संस्थान भी है, जिन्होंने आईआईएम को पीछे छोड़ 10 की सूची में जगह हासिल की है। अगर आप भी इस साल आयोजित होने वाली कैट 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आइए जानते हैं कि देश के शीर्ष मैनेजमेंट कॉलेज कौन से हैं।

एनआईआरएफ रैंकिंग क्या है?

हर साल शिक्षा मंत्रालय द्वारा NIRF (National Institutional Ranking Framework) रैंकिंग जारी की जाती है, जो देश के सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट कॉलेजों और संस्थानों के बारे में बताती है। इसकी शुरुआत 29 सितंबर 2015 में हुई थी। यह किसी संस्थान के नाम पर नहीं, बल्कि शिक्षण, सीखना, संसाधन, अनुसंधान, प्रैक्टिकल प्रैक्टिस, आउटकम, प्लेसमेंट, आदि कई प्रमुख स्तरों पर तय की जाती है और उसके आधार पर ही सस्थानों को रैंक किया जाता है।

क्यों खास हैं टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट?

देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश मिलना किसी भी छात्र के लिए करियर की एक बड़ी उपलब्धि क्यों माना जाता है। जब कोई छात्र कहता है कि उसका एडमिशन आईआईएम अहमदाबाद में हुआ है, तो यह उसके लिए सबसे बड़ी अचिवमेंट क्यों होती है। इसके पीछे की वजह यह है कि यह देश का टॉप संस्थान है, जो सालों से अपनी जगह एनआईआरएफ रैंकिंग में बनाए हुए है। यहां न केवल छात्रों को मैनेजमेंट की बेहतरीन शिक्षा मिलती है, बल्कि दिग्गजों से सीखने का मौका, प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स में काम करने मौका, एक बेहतरीन नेटवर्क का हिस्सा बनने का मौका और लाखों-करोड़ों का प्लेसमेंट पैकेज मिलता है। यही कारण है कि हर कोई एक बेहतरीन करियर के लिए टॉप मैनेजमेंट संस्थान में प्रवेश लेना चाहता है ताकि उनका करियर सेट हो सके।

देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट

NIRF 2025, 2024 और 2023 की रैंकिंग के अनुसार देश के शीर्ष 10 मैनेजमेंट संस्थानों की सूची इस प्रकार है -

कॉलेज का नामरैंक 2025रैंक 2024रैंक 2023
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद111
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर222
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड333
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली445
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ576
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई66-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता754
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर888
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट9- -
XLRI - ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट1099
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग- - 7
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे- 1010

कैट 2026 के लिए कब से शुरू होगा आवेदन

IIM और बिजनेस-स्कूल में प्रवेश के लिए छात्र कैट परीक्षा में शामिल होते हैं। कैट 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 की सुबह 10 बजे से से शुरू हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि कैट एग्जाम 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी और उसके आधार पर 2027 शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article