एजुकेशन

UPTET Result 2026: OMR शीट स्कैनिंग का काम पूरा, जानें कब जारी होगा यूपी टीईटी रिजल्ट

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परीक्षा की OMR शीटों की स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया है। अब अगला चरण OMR शीटों के मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने का होगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को जुलाई में रिजल्ट मिलने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।

Image

यूपी टीईटी रिजल्ट किस दिन जारी होगा

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परीक्षा की OMR शीटों की स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया है। अब अगला चरण OMR शीटों के मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने का होगा। अब आयोग OMR शीटों के मूल्यांकन और अंतिम परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के कारण रिजल्ट तैयार करने में अतिरिक्त समय लग सकता है। इसी वजह से जुलाई के भीतर परिणाम घोषित होने की संभावना कम मानी जा रही है। आयोग की ओर से अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। छात्र उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UPTET उत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इसलिए लाखों अभ्यर्थी इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कब हुई थी परीक्षा

आयोग ने 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेशभर के 955 परीक्षा केंद्रों पर पांच पालियों में परीक्षा आयोजित की थी। दो जुलाई को दोनों पालियों और तीन जुलाई की पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर-2) की परीक्षा हुई थी। वहीं, तीन जुलाई की दूसरी पाली और चार जुलाई की पहली पाली में प्राथमिक स्तर (पेपर-1) की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद OMR शीटों की स्कैनिंग की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

18 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल

इस वर्ष आयोजित UPTET 2026 परीक्षा में करीब 18 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं, जो पहले से बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत हैं और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत टीईटी उत्तीर्ण करना उनके लिए आवश्यक है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया में कुछ समय लगना स्वाभाविक माना जा रहा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article