देश

संसद परिसर में 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के नारों के साथ सपा सांसदों का प्रदर्शन, अखिलेश बोले- 'जो दानपात्र न बचा सके, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?'

Akhilesh Yadav Ram Mandir Chadawa Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में समाजवादी पार्टी का संसद में प्रदर्शन। अखिलेश यादव ने कहा- जो दानपात्र नहीं संभाल सकते, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे।

Image

संसद परिसर में 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के नारों के साथ सपा सांसदों का प्रदर्शन, अखिलेश बोले- 'जो दानपात्र न बचा सके, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?'

Samajwadi Party Parliament Protest: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में भारी राजनीतिक घमासान देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। हाथ में तख्तियां लिए और 'चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़' तथा 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए।

'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार'

संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला और राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को युवाओं के भविष्य से जोड़ दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि मूल मुद्दा यह है कि जो लोग श्रद्धा से चढ़ाए गए दान और 'दान-पात्र' की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रहे, उनसे कोई पेपर लीक रोकने या परीक्षाएं रद्द होने से बचाने की उम्मीद कैसे कर सकता है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जो लोग करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं, वे ही देश के युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं और वर्तमान सरकार खुद सबसे बड़ा संकट बन चुकी है। समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वे इस मुद्दे को मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

रामगोपाल यादव ने मांगी जवाबदेही

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि यह मामला देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की आस्था से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया कि दानपात्र से गायब हुई विशाल धनराशि का ब्योरा जनता के सामने सार्वजनिक किया जाए। रामगोपाल यादव ने दावा किया कि मंदिर के नाम पर चोरी का यह सिलसिला साल 1990 में लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा के समय से ही चल रहा है, जबकि वर्तमान में सामने आए आंकड़े तो महज 45 से 50 दिनों के भीतर की चोरी के हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article