BSEAP AP SSC 10th Result 2026 Declared at results.bse.ap.gov.in and bse.ap.gov.in: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) द्वारा आयोजित की गई 10वीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा आज 11 बजे हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in, bse.ap.gov.in लिंक एक्टिव हो चुका है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
कैसे करें AP SSC 10th Result 2026?
Step 1 - सबसे पहले results.bse.ap.gov.in, bse.ap.gov.in पर जाएं।
Step 2 - होमपेज पर जाकर BSEAP Andhra Pradesh SSC 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 - यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
Step 4 -रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
Step 5 - नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
वेबसाइट के अलावा छात्र परीक्षा परिणाम व्हाट्सएप के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते है। बस छात्रों को नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो करने हैं।
व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें रिजल्ट AP SSC 10th Result
व्हाट्सएप के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को '9552300009' पर 'HI' का मैसेज करना है। उसके बाद चैटबॉट के निर्देशों को फॉलो करना है। एजुकेशन सर्विस सेक्शन पर क्लिक करना है और आवश्यक सारी जानकारी देनी है। उसके बाद आपकी परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
SMS के माध्यम से कैसे करें रिजल्ट चेक
इंटरनेट न होने या स्लो होने की स्थिति में भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उन्हें बस अपने मोबाइल के इनबॉक्स में जाना है। नया मैसेज क्रिएट करना है। जिसमें छात्रों को AP SSC <Roll Number> टाइप करना है और उसके बाद उसे भेज देने है 55352 या 56300 पर। मैसेज भेजने के कुछ ही मिनटों में आपके परिणाम एसएमएस के माध्यम से आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
