एजुकेशन

CISCE Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश, बिना इंटरनेट और सर्वर डाउन होन पर कैसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट, यहां देखें आसान तरीका

CISCE Board Result 2026: CISCE द्वारा दोपहर 2.30 बजे रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस दौरान वेसबाइस क्रैश, सर्वर डाउन हो सकती है। लेकिन बावजुद इसके छात्र अपना रिजल्ट एक अन्य तरीके से चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Image

CISCE Board Result 2026

CISCE Board Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज (30 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे ICSE यानी कक्षा 10वीं और ISC यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस साल CISCE द्वारा आयोजित की गई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल के माध्यम से अपना परीक्षा रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

बता दें कि इस साल CISCE द्वारा आयोजित ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा में करीब 4 लाख छाऊ शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद यह सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए पहुंचेंगे। हेवी ट्रैफिक के कारण कभी वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो वहीं कभी सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे छात्र अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाते हैं। रिजल्ट चेक करने में देरी के कारण न केवल छात्रों की बल्कि उनके माता-पिता की चिंता भी बढ़ने लगती है। लेकिन छात्रों को इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह वेबसाइट क्रैश होने और बिना इंटरनेट के बिना भी अपने परीक्षा परिणाम आसानी से चेक कर सकते है। आइए आपको उन तरीकों के बारे में बताएं।

वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे चेक करे रिजल्ट

सर्वर डाउन होने या वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वह डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है।

वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें ICSE ISC Result 2026

स्टेप 1 - वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।

स्टेप 2 - वहां अपना अकाउंट बनाएं और अगर पहले से अकाउंट है तो उसे लॉगिन करें।

स्टेप 3 - उसके बाद होमपेज पर ICSE या ISC मार्कशीट का विकल्प चुनें।

स्टेप 4 - अब नए खुले पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी, जैसे यूनिक आईडी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 6- छात्र यहां से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट SMS से कैसे करें रिजल्ट चेक?

SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने मोबाइल फोन में क्रिएट एसएमएस पर जाएं। वहां ICSE Result 2026 <Unique ID> टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेज दें। ऐसा ही उन्हें ISC रिजल्ट चेक करने के लिए करना होगा। ध्यान रहें छात्रों को यूनिक आईडी केवल 7 अंकों की है। उसे भेजने से पहले ध्यान से चेक करें। मैसेज भेजने के कुछ ही मिनटों में उन्हें SMS के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त होगा, जिसमें कुल अंकों के साथ प्राप्त अंकों की जानकारी और पास/फेल की सूचना दी गई होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article