BPSSC ASI Exam Date 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑपरेशन भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। BPSSC के नोटिस के मुताबिक बिहार पुलिस रेडियो विंग में ASI ऑपरेशन के 462 पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 को होगी। परीक्षा पूरे राज्य में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आयोग (BPSSC) के शेड्यूल के अनुसार परीक्षा बुधवार, 22 जुलाई 2026 को होगी। समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखा गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी।
ऐसे चेक करें नोटिस और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर Latest Notices या Recruitment सेक्शन में जाएं।
- ASI Operation Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा तिथि वाला नोटिस डाउनलोड करके पढ़ लें।
- जब एडमिट कार्ड जारी हो तो उसी लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा तक संभालकर रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UPPSC PCS 2026: पीसीएस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 500 वैकेंसी, 25 जून से करें आवेदन, जानें किन पदों पर है मौका
462 पदों का वर्गवार विवरण
इस भर्ती में कुल 462 पद भरे जाएंगे।
- सामान्य वर्ग के लिए 185 पद
- EWS के लिए 46 पद
- EBC के लिए 83 पद
- BC के लिए 55 पद
- BC महिला के लिए 14 पद
- SC के लिए 74 पद
- ST के लिए 5 पद
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग बिहार पुलिस रेडियो वायरलेस विंग में होगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
उम्मीदवारों के लिए सलाह
BPSSC ने कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर लिखे सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना मना है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।आयोग ने सलाह दी है कि एडमिट कार्ड जारी होने, परीक्षा गाइडलाइन और रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए छात्र नियमित रूप से BPSSC की वेबसाइट देखते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG 2026: नीट यूजी री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की हुई जारी, तुरंत इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
