UPPSC PCS 2026 Notification Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक परीक्षा UPPSC PCS 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए डिप्टी कलेक्टर, DSP, BDO समेत 500 से ज्यादा पदों पर चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो रही है और आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि 500 पदों की संख्या अनुमानित है। जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से पदों संख्या में बदलाव किया जा सकता है।
चयनित उम्मीदवारों को 6वें वेतन आयोग के अनुसार 9,300-34,800 रुपये से लेकर 15,600-39,100 रुपये तक का पे स्केल मिलेगा। नायब तहसीलदार पद का ग्रेड पे 4,200 रुपये और अन्य प्रशासनिक पदों का ग्रेड पे 4,600 रुपये से 5,400 रुपये तक है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG 2026: नीट यूजी री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की हुई जारी, तुरंत इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, ARTO, असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड्स, ट्रेजरी ऑफिसर, केन इंस्पेक्टर, जेल सुपरिटेंडेंट, डिस्ट्रिक्ट बेसिक एजुकेशन ऑफिसर, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, एक्साइज इंस्पेक्टर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, डिप्टी जेलर, इंफॉर्मेशन ऑफिसर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, लॉ ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर, सब रजिस्ट्रार, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर जैसे कई अन्य प्रशासनिक पद भी भरे जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सेना, नौसेना और वायुसेना के इमरजेंसी या शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी सेवा पुनर्वास के लिए बढ़ाई गई हो और उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित न हो। चयन होने पर उन्हें सेना से तुरंत रिलीज होना होगा। हालांकि जो अधिकारी स्थायी कमीशन ले चुके हैं, इस्तीफा देकर रिलीज हुए हैं या अनुशासनात्मक कारणों से बाहर किए गए हैं, वे पात्र नहीं होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NIACL Vacancy 2026: ग्रेजुएट्स के लिए 550 पदों पर मौका, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कौन कर सकेगा आवेदन
इसके अलावा एक से अधिक जीवित पत्नी वाले पुरुष और पहले से शादीशुदा व्यक्ति से शादी करने वाली महिला उम्मीदवार पात्र नहीं माने जाएंगे, जब तक राज्यपाल से छूट न मिली हो।
ऐसे करें आवेदन
UPPSC की वेबसाइट पर जाकर PCS 2026 लिंक खोलें। रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन करके फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें। सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर रख लें।उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा और दस्तावेजों की जांच कर लें।
