BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, आयोग ने आज इस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करके सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी चेक कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 : इस बात का रखें ध्यान
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी और फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। वहीं, अभ्यर्थी आंसर-शीट सील बंद कराने के बाद ही केंद्र से बाहर आ सकेंगे।
How to download BPSC TRE 3.0 City Slip 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- फिर एग्जाम सिटी स्लिप के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी सिटी स्लिप चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कुल 87774 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
