एजुकेशन

CBSE 12th Second Exam Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12 वीं सेकेंड एग्जाम 6,68,854 छात्रों का रिजल्ट जल्द, cbsereults.nic.in पर करें चेक

CBSE 12th Second Exam Result 2026 Soon On cbse.gov.in, cbsereults.nic.in, results.cbse.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर (CBSE 12th Second Exam Result 2026 ) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbsereults.nic.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Image

CBSE 12th Second Exam Result 2026: यहां चेक कर सकेंगे सीबीएसई 12वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट

CBSE 12th Second Exam Result 2026 Soon On cbse.gov.in, cbsereults.nic.in, results.cbse.nic.in: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम के नतीजे का ऐलान कर (CBSE 12th Second Exam Result 2026) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के आखिरी तक 10वीं सेकंड एग्जाम के नतीजे का ऐलान किया जा (CBSE 12th Second Exam Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbsereults.nic.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स डिजीलॉकर पोर्टल और उमंग मोबाइल ऐप से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

CBSE 12th Second Exam Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें CBSE की 10वीं कक्षा की इम्प्रूवमेंट परीक्षा इस साल पहली बार आयोजित की गई थी। यह परीक्षा फरवरी के परीक्षा सत्र के नतीजे घोषित होने के बाद, 15 मई से 21 मई, 2026 तक हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा संबंधित स्कूल में भी मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, क्लास, जन्म की तारीख, पिता का नाम, हर विषय में मिले मार्क्स, कुल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी होगी। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE 12th Second Exam Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE Class 12th Second Exam Result 2026: इतने छात्र सेकेंड बोर्ड एग्जाम में शामिल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए 6,68,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 5,25,655 छात्रों ने सिर्फ इम्प्रूवमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 85,285 छात्रों ने कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। लगभग 57,914 उम्मीदवारों ने कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट, दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 4,74,491 छात्रों ने साइंस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिससे यह कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए सबसे ज्यादा चुना जाने वाला विषय बन गया।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article