Bigg Boss 20 Contestants’ Academic Secrets: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में रहकर हर कंटेस्टेंट सुर्खियों में बना हुआ है। कोई अपनी गेम के लिए तो कोई अपने स्वैग के लिए चर्चा में है। 'बिग बॉस 20' में आए यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने क्षेत्र में धुरंधर हैं। लेकिन पढ़ाई में इन सदस्यों का हाल कैसा था, ये आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बयां करेंगे। जहां किसी ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है तो वहीं किसी ने कॉलेज की शक्ल तक नहीं देखी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की शिक्षा पर-
कनिका मान ने बिग बॉस 20 में रहकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने पंजाब युनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। कनिका मान ने टीवी में डेब्यू से पहले कई म्यूजिक वीडियोज किये थे।
कुशाल तंवर यानी गुल्लू ने अभी तक कई रियलिटी शो में जीत दर्ज की है। वहीं उनकी शिक्षा की बात करें तो वह होटल मैनेजमेंट में बीएससी कर चुके हैं। उन्होंने पुणे में रहकर अपनी पढ़ाई की थी।
यंग डीएसए ने पुणे में रहकर अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की है। लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद यंग डीएसए का पूरा ध्यान म्यूजिक पर था। उन्होंने कम उम्र में ही रैप लिखा और परफॉर्म करना शुरू कर दिया।
उदिति सिंह ने कन्वेंट्री युनिवर्सिटी के लंदन कैंपस से एमबीए किया है। उन्होंने ग्लोबल बिजनेस में एमबीए की डिग्री ली हुई है। उदिति सिंह ने भी 'बिग बॉस 20' में रहकर अपनी गेम से खूब सुर्खियां बटोरीं।
'बिग बॉस 20' में रहकर स्काउट ओपी ने लाइमलाइट लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। स्काउट ओपी ने बेसिक स्कूलिंग तो की है। लेकिन उन्होंने हाईयर एजुकेशन पर ध्यान देने की जगह गेमिंग की दुनिया को चुना।
माही विज ने एक्टिंग और मॉडलिंग में कदम रखने के बाद मुंबई का रुख किया था। वरना एक्ट्रेस दिल्ली की रहने वाली हैं। माही विज ने दिल्ली युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है।
लव गिल भी 'बिग बॉस 20' में रहकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। लव गिल ने अमृतसर की गुरु नानक देव युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की है। लव गिल ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की।
एक्टर मनीष गोयल ने 'बिग बॉस 20' में रहकर खूब सुर्खियां बटोरीं। मनीष गोयल की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने नई दिल्ली में स्कूली शिक्षा हासिल की थी। हालांकि उनके ग्रेजुएशन से जुड़ी जानकारियां अभी तक सामने नहीं आई हैं।
अरिश्फा खान ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग में कदम रख दिया था। खुद उनकी मम्मी ने इंटरव्यू में बताया था कि अरिश्फा ने 10वीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई की और हाई स्कूल उन्होंने ओपन लर्निंग से किया। अरिश्फा ने कई बार बताया है कि वह कॉलेज नहीं जा पाईं।
आम्रपाली दुबे की समझदारी की 'बिग बॉस 20' में हर कोई तारीफ करता है। खुद सलमान खान भी कई बार कह चुके हैं कि आम्रपाली दुबे पते की बात करती हैं। उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
काजी तौकीर 'बिग बॉस 20' के सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्होंने श्रीनगर में रहकर अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। खबरों की मानें तो उन्होंने नवपोरा के जामिया मिलिया से ग्रेजुएशन किया है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि उन्होंने सुंबल के एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट किया है।