एजुकेशन

Bihar Sachivalaya Admit Card 2024: बिहार सचिवालय भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Sachivalaya Admit Card 2024 Released: बिहार सचिवालय में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सचिवालय में निकली भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन किए हैं वो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाना होगा।

Image

बिहार सचिवालय भर्ती परीक्षा

Photo : iStock

Bihar Sachivalaya Admit Card 2024 Released: बिहार सचिवालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पाने के लिए Bihar Sachivalaya की ऑफिशियल वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाना होगा। इसके तहत अलग-अलग पदों पर जैसे सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आशुलिपिक और भी पदों पर भर्ती निकाली गई थी।

बिहार सचिवालय में निकली इस भर्ती के माध्यम से कुल 26 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसके लिए पहले 6 अप्रैल 2024 तक आवेदन का मौका दिया गया था। वहीं, इन पदों के लिए 18 सितंबर से 27 सितंबर तक दोबारा आवेदन मांगे गए। अब इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Bihar Sachivalaya Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Various Post Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Bihar Sachivalaya Various Post Exam Admit Card 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से पाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा माता-पिता का भी नाम होगा। इसके अलावा, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम की तारीख और टाइमिंग, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, फोटो और सिग्नेचर जैसी डिटेल्स होंगी। इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड प्रिंट लेकर एग्जाम सेंटर पर जाएं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article