Bihar Diwas 2024, Bihar Diwas Kab Manaya Jata hai: साल 1912 से पहले बिहार ग्रेटर बंगाल का हिस्सा था। उस समय के बिहार पर शासन कलकत्ता में लेफ्टिनेंट सरकार और उनके सचिवालय द्वारा होता था। ग्रेटर बंगाल से अलग कर बिहार को स्वतंत्र पहचान देने की शुरुआत 12 दिसंबर 1911 को प्रारंभ हो गई थी। इस गुप्त निर्णय का खुलासा किंग जॉर्ज पंचम ने दिल्ली दरबार में किया था। इस क्षेत्र का विभाजन और बिहार राज्य का गठन 22 मार्च 1912 में हुआ था। लेकिन बिहार दिवस मनाने की शुरुआत काफी बाद की गई। जानें बिहार दिवस कब मनाया जाता है। यह सवाल संघ लोकसेवा आयोग (UPSC), बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है।
Bihar Diwas Kab Manaya Jata hai
बता दें कि प्रति वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। यह दिन बिहार राज्य के गठन का प्रतीक है। यह प्रदेश पहले ग्रेटर बंगाल का हिस्सा था। बिहार दिवस का वार्षिक आयोजन नीतीश कुमार की पहल के तहत 2010 में शुरू हुआ। तब से हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार दिवस भारत के अलावा दुनिया कई देशों में मनाया जाता है क्योंकि बिहार के लोग कई देशों में रहते हैं।
Bihar Day Holiday
बिहार दिवस पर हर साल बिहार में सार्वजनिक अवकाश यानी पब्लिक हॉलिडे होता है। बिहार में स्कूल कॉलेजों और कार्यालयों में छुट्टियां होती हैं। यह दिवस कनाडा, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, त्रिनिदाद टोबैगो, मॉरीशस, फिजी समेत कई देशों में भी मनाया जाता है। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के जरिये इस दिवस को मनाया जाता है।
Bihar Board result on Bihar Diwas
बिहार दिवस पर बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा के नतीजे भी जारी किये जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024) 22 मार्च को जारी होने की संभावना है।
