एजुकेशन

Bihar DElEd Admission 2026-28: बीएसईबी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, देखें पूरा शेड्यूल

बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-28 में दाखिले के लिए CAF भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त 2026 कर दी गई है। जानें ऑनलाइन फॉर्म भरने की क्‍या है तारीख

Image

बीएसईबी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, देखें पूरा शेड्यूल (Image - x.com/officialbseb)

Bihar DElEd Admission 2026: बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के आधार पर राज्य के डीएलएड संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। सत्र 2026-28 में दाखिले के लिए Common Application Form (CAF) भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त 2026 कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे निर्धारित समय तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया BSEB के डीएलएड पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते अपना CAF पूरा कर लें।

जारी शेड्यूल के अनुसार, Bihar D.El.Ed Admission 2026-28 की पहली चयन सूची 27 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 27 अगस्त से 31 अगस्त तक कराया जाएगा। इसी दौरान अभ्यर्थियों को स्लाइड अप का विकल्प भी मिलेगा। जिन छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार सीट में बदलाव चाहिए, वे निर्धारित अवधि में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। संबंधित डीएलएड संस्थानों को भी पोर्टल पर सीट अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

दूसरी और तीसरी चयन सूची की तारीख

पहली चयन प्रक्रिया के बाद दूसरी चयन सूची 5 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके आधार पर 5 से 8 सितंबर तक नामांकन होगा। इसी अवधि में स्लाइड अप की सुविधा भी दी जाएगी। संस्थानों को 9 सितंबर तक पोर्टल पर सीट अपडेट करनी होगी। इसके बाद तीसरी चयन सूची 12 सितंबर 2026 को आएगी। तीसरी सूची के आधार पर 12 से 15 सितंबर तक नामांकन और स्लाइड अप की प्रक्रिया चलेगी। संस्थानों द्वारा सीट अपडेट करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन, चयन सूची और नामांकन से जुड़ी हर तारीख पर नजर रखें। किसी भी चरण में निर्धारित समय निकल जाने के बाद मौका मिलना मुश्किल हो सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article