एजुकेशन

Bihar DElEd Admission 2025: बिहार डीलेड के लिए 29 नवंबर से bsebdeled.com पर करें पंजीकरण, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Bihar DElEd Admission 2025 Registration: बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 नवंबर से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको bsebdeled.com पर जाना होगा। जानें पंजीकरण के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत व क्या है लास्ट डेट

Image

बिहार डीएलएड एडमिशन 2025

Bihar DElEd Admission 2025 Registration: बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) 2025 काउंसलिंग प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन 29 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को bsebdeled.com पर जाकर पंजीकरण करने की जरूरत होगी। इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, कौन व कब तक कर सकता है आवेदन जानने के लिए खबर देखें

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने DElEd जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) खोल दिया है।

Bihar DElEd Admission 2025 Last Date

उम्मीदवार 5 दिसंबर तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं और फीस का भुगतान कर सकते हैं।

कब आएगी पहली सिलेक्शन लिस्ट

Bihar DElEd Admission 2025 Notification के अनुसार, पहली सिलेक्शन लिस्ट 11 दिसंबर को जारी की जाएगी, जिसके बाद सीट अलॉटमेंट के कई राउंड होंगे। NCTE से अप्रूव्ड सरकारी और प्राइवेट टीचर-ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में लगभग 30,800 सीटें भरी जाएंगी।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 पास
  • जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए कम से कम 50% मार्क्स जबकि SC, ST और PwD कैंडिडेट के लिए 5% छूट।
  • एडमिशन के लिए कम से कम उम्र 17 साल
  • केवल वही कैंडिडेट काउंसलिंग-कम-सीट अलॉटमेंट राउंड में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबल हैं जिन्होंने DElEd जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) क्वालिफाई किया है।

Bihar DElEd Admission 2025 Online Apply करने के लिए आपको bsebdeled.com पर जाना होगा।

यह काउंसलिंग 2025-27 एडमिशन साइकिल का आखिरी फेज है, जो बोर्ड द्वारा एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने के कुछ दिनों बाद आ रही है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • कैंडिडेट्स को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी के साथ अलॉटेड इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। बोर्ड ने एडमिशन कन्फर्मेशन के लिए ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट किए हैं:
  • क्लास 10 और 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • DElEd JET 2025 स्कोरकार्ड और अलॉटमेंट लेटर
  • आधार कार्ड या वैलिड फोटो ID
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ ST/ EWS/ BC/ EBC), अगर लागू हो
  • पिछले इंस्टिट्यूट से जारी ट्रांसफर सर्टिफिकेट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट-साइज फोटो

2025–27 बैच के लिए एडमिशन फाइनल करने से पहले इंस्टिट्यूट डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन करेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article