Bihar Deled 2024 Exam Date: हाल ही में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस साल होने वाली राज्य की परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 2024 के लिए डीएलएड पंजीकरण और परीक्षा तिथियों को संशोधित किया है। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं (2023-2025) 1-7 जून के लिए पुनर्निर्धारित की गई हैं, और द्वितीय वर्ष की परीक्षा (2022-2024) 27-30 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
बता दें, पहले यह तारीखें दूसरी थी, प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 10 जुलाई से 16 जुलाई, और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 18 जुलाई से 22 जुलाई, 2024 के बीच होनी थी।
कब आएंगे एडमिट कार्ड - Bihar Deled 2024 Admit Card
चूंकि परीक्षाएं अब मई और जून में निर्धारित हैं, ऐसे में एडमिट कार्ड 12 मई से उपलब्ध करा दिए जाएंगे जबकि परिणाम जुलाई 2024 में आने की उम्मीद है। पहले डीएलएड सत्र 2022-24 के द्वित्तीय वर्ष की परीक्षा परिणाम व 2023-25 के प्रथम वर्ष की परीक्षा परिणाम सितंबर में जारी किया जाना था।
कैसे देख सकेंगे रिजल्ट - Bihar Deled 2024 Result
ध्यान रहे, डीएलएड परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड रखना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 12 मई, 2024 को डाउनलोड करने के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी आ सकते हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड व स्कोर देख सकेंगे।
