एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024 Offline: बिना इंटरनेट के देख सकते हैं बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें सबसे आसान तरीका

Bihar Board 12th Result 2024 Without Internet: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार 13 लाख से ज्यादा छात्रों को है। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स की संख्या अधिक होने पर ट्रैफिक के चलते वेबसाइट क्रैश हो सकती है। छात्रों के पास ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने का भी विकल्प है। आइए जानते हैं बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बिना इंटरनेट के कैसे चेक करें।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी

Photo : Times Now Digital

Bihar Board 12th Result 2024 Without Internet: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार 13 लाख से ज्यादा छात्रों को है। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स की संख्या अधिक होने पर ट्रैफिक के चलते वेबसाइट क्रैश हो सकती है

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर जारी होगा। इन वेबसाइट्स पर अधित ट्रैफिक के चलते छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में छात्र बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट देख सकते हैं। आइए इसका आसान तरीका जानते हैं।

Bihar Board 12th Result by SMS

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए परीक्षार्थियों को बस अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाना होगा और BIHAR12 टाइप करने के बाद स्पेस देकर रोल नंबर टाइप करके 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। SMS भेजते ही रिजल्ट उनके नंबर पर आ जाएगा।

स्कूल से मिलेगी मार्कशीट

बिहार बोर्ड की तरफ से तय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट के आधार पर छात्र आगे की कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को अपने स्कूल से ही प्राप्त होगी।

स्कूलों को कुछ दिनों के बाद बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड ऑफिस की ओर से रिजल्ट भेजे जाते हैं। छात्र अपने स्कूल से प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के बाद अपनी ओरिजिनल मार्कशीट हासिल कर सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाएं तय समय पर शुरू हुईं और डेटशीट के अनुसार, खत्म हुई हैं। ऐसे में रिजल्ट की घोषणा भी जल्द होगी। बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ वेबसाइट पर तय समय सीमा से पहले जारी किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2024 रिजल्ट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के लिए एक साथ आएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article