एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024 Announced: बिग ब्रेकिंग! घोषित हुई बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की तारीख

Bihar Board 12th Result 2024 Date Announced: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कल यानी 23 मार्च को कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने जा (Bihar Board 12th Result) रहा है। परीक्षा परिणाम दोपहर ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

Bihar Board 12th Result 2024 Announced: बिग ब्रेकिंग! घोषित हुई बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की तारीख

Bihar Board 12th Result 2024 Date Announced: खत्म हुआ इंतजार! बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर (Bihar Board 12th Result) दी है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल यानी 23 मार्च को दोपहर ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर जारी (Bihar Board Class 12th Result) किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर उपलब्ध करवा (Bihar Board Result) दिया जाएगा। इस बात की जानकारी बोर्ड ने ट्वीट कर दी है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपने ट्वीट में बताया कि, श्री आनन्द किशोर अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। ऐसे में अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check Bihar Board 12th Result 2024

  • biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यदि कल बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एसएमएस के जरिए परिणाम चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 12th Result: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले अपनो मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  2. यहां BIHAR12 लिखकर स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  3. इसके बाद 56263 पर भेजें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
ध्यान रहे स्कोर कार्ड छात्र ऑफिशियल साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board 12th Result: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट

बता दें बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और और्ट्स का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। छात्र कल दोपहर ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article