Bihar Board 12th Result 2024: BSEB Official Website Website crashed How to check Bihar Inter Result on DigiLocker: बिहार बोर्ड कल कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल, यानी 23 मार्च को 01:30 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आनन्द किशोर द्वारा कल दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com है।
BSEB Class 12th Result 2024: साइट क्रैश होने की भी संभावना
कई बार रिजल्ट घोषित होने के बाद साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर SMS और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं। डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to check Bihar Board 1th Result on DigiLocker
- आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आधार नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें
- फिर होम पेज पर Bihar School Exam Board पर जाएं।
- इसके बाद Class 12 Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आ जाएगा।
बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में 13,04,352 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 6,26,431 छात्राएं और 6,77,921 छात्र थे। बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें सभी टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताया जाएगा।
