एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानें कितना रहा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का पास प्रतिशत

Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board 12th Pass Percentage 2024: बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम का रिजल्ट आज biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का पास प्रतिशत चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Board 12th Pass Percentage 2024

Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board 12th Pass Percentage 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (BSEB Bihar Board 12th Result 2024) आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर मौजूद थे। उन्होंने 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत की जानकारी भी साझा की।

Bihar Board 12th Sarkari Result 2024: कितने स्टूडेंट्स हुए पास

इस साल 12वीं आर्ट्स में कुल 634,480 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 5,46,621 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से 12वीं आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 86.15% दर्ज किया गया है। वहीं, 12वीं कॉमर्स का पास प्रतिशत 94.88% और साइंस का 87.8% दर्ज किया गया। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा।

How to check Bihar Board Result 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2024: ऐसा था बीते साल का रिजल्ट

बीते साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 13,04,586 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 10,91,948 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। इस हिसाब से साल 2023 में बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.7% दर्ज किया गया। बता दें कि 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 82.74%, कॉमर्स का 93.95% और साइंस का 83.93% था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article