एजुकेशन

ISRO Recruitment 2026: स्नातक उम्मीदवारों के लिए 244 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें फीस और आवेदन का तरीका

ISRO Recruitment 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर के कुल 244 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

Image

स्नातक उम्मीदवारों के लिए 244 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें फीस और आवेदन का तरीका

ISRO Recruitment 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर के कुल 244 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नियुक्तियां इसरो के विभिन्न अनुसंधान केंद्रों, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस (DOS) की यूनिट्स और स्वायत्त संस्थाओं में की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इसरो के आधिकारिक पोर्टल isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे तक) है। जानें शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड के बारे में

असिस्टेंट एवं यूडीसी (UDC): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों (या 10-पॉइंट स्केल पर 6.32 CGPA) के साथ स्नातक (Bachelor's Degree) डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर इस्तेमाल करने का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) एवं स्टेनोग्राफर: इन पदों के लिए स्नातक के साथ-साथ निर्धारित स्पीड में आशुलिपि (Stenography/Typing) का ज्ञान होना आवश्यक है। विस्तृत अर्हता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आवेदन शुल्क और फीस रिफंड का नियम

आवेदन शुल्क: प्रति पद आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। हालांकि, फॉर्म भरते समय सभी अभ्यर्थियों को 500 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी।

इसरो भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर Careers वाले सेक्शन में जाएं।
  • ICRB भर्ती लिंक पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अपने पास रजिस्ट्रेशन नंबर व एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन दो प्रमुख चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (Written Test): यह परीक्षा देश भर के 38 प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी।
  • स्किल टेस्ट / कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा: लिखित परीक्षा में कटऑफ पार करने वाले अभ्यर्थियों को पदों के अनुपात में स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

  • महिला अभ्यर्थियों, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिकों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी 500 रुपये की प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी।
  • सामान्य, EWS और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने पर 100 रुपये आवेदन शुल्क काटकर शेष 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे।

यदि आप स्टेनोग्राफर या जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो सिर्फ लिखित परीक्षा पास करना काफी नहीं होगा। स्किल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग होता है, लेकिन इसमें गति और सटीकता (Accuracy) बहुत सख्त मापी जाती है। इसलिए लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शॉर्टहैंड और टाइपिंग की प्रैक्टिस जारी रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article