वायरल न्यूज़

फुटबॉल समझकर कार को हवा में उड़ाने लगा हाथी! खौफनाक मंजर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय हाथी गुस्से में आकर खड़ी कार को खिलौने की तरह उठाकर पलटता नजर आ रहा है। यह खौफनाक घटना मंदिर के उत्सव के दौरान की बताई जा रही है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

Image

हाथी का रौद्र रूप (तस्वीर साभार- @waild_worldsss)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें जानवरों के मामले भी काफी शामिल होते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर हाथियों (Elephant Video) की समझदारी और मासूमियत के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी का ऐसा खतरनाक रूप देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के पसीने छूट गए। हाथी ने किसी भारी भरकम सफेद कार को एक मामूली खिलौने या खिलौने की गाड़ी की तरह अपनी सूंड और दांतों के बल पर हवा में उछालकर पलट दिया।

    यहां आपको बता दें कि वायरल हो रहे 51 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिसर (जो किसी मंदिर या उत्सव का मैदान प्रतीत होता है) में एक विशालकाय हाथी खड़ा है। हाथी के गले में भारी जंजीरें बंधी हुई हैं और पास में ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी है। वीडियो के शुरुआत में ही हाथी अचानक उग्र हो जाता है। वह अपने नुकीले दांतों और मजबूत सूंड को कार के नीचे घुसाता है और एक ही झटके में पूरी कार को हवा में उठाकर पलट देता है। कार ज़मीन पर गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है और उसकी खिड़कियों के कांच टूट जाते हैं। आखिर, किस तरह हाथी कार को बार-बार पटकता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    मची भगदड़ और चीख-पुकार

    जब हाथी कार को एक के बाद एक कई बार उठाकर पटकता है, तो वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच जाता है। वहां मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। वीडियो में दूर खड़े लोग हाथियों को संभालने वाले महावतों और स्थानीय प्रशासन को पुकारते हुए सुने जा सकते हैं। हाथी का गुस्सा इतना तीव्र था कि चंद सेकेंडों के अंदर उसने पूरी कार को कबाड़ में बदल दिया। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडिोय पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article