एजुकेशन

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार इंटर एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें चेक करने का तरीका

OFSS Bihar 11th Admission 2026: ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आवेदन करने वाले लाखों छात्र-छात्राएं इस लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और अब अभ्यर्थी अपने अलॉटेड स्कूल/कॉलेज की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Image

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार इंटर एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें चेक करने का तरीका

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) आज यानी 5 मई को शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बिहार में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर चुका है। ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आवेदन करने वाले लाखों छात्र-छात्राएं इस लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 11 में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम (OFSS) पोर्टल पर जाकर ये मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को OFSS पोर्टल पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक करनी होगी।

बताते चलें कि आवेदन के बाद छात्रों के लिए स्कूल और कॉलेज के आवंटन को निर्धारित करने में मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। वहीं फाइनल सिलेक्शन 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।सबसे जरूरी बात ये है कि ऐसे छात्र जिन्होंने CBSE, ICSE या बिहार बोर्ड के माध्यम से अपनी 10वीं कक्षा पूरी की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। उन्हें आवेदन पत्र भरने के लिए OFSS की आधिकारिक वेबसाइट (ofssbihar.in) पर जाना होगा।

OFSS पोर्टल पर अपलोड होगी लिस्ट

स्कूलों को कहा गया है कि वे दाखिले के अगले दिन ओएफएसएस पोर्टल पर लिस्ट जरूर अपलोड कर दें। पहली लिस्ट में स्कूल आवंटन से असंतुष्ट आवेदक स्लाइट अप ऑप्शन का प्रयोग कर सकेंगे। मगर जरूरी होगा कि वे पहले उस संस्थान में एडमिशन लें, जहां उनका चयन हुआ है। नहीं तो आवेदन रद्द हो जाएगा। स्लाइड अप का ऑप्शन 12 मई तक उपलब्ध होगा।

कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट ? How to check Merit List :

  • छात्र OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Intimation Letter डाउनलोड करें
  • इसमें आवंटित स्कूल/कॉलेज का नाम, विषय और रिपोर्टिंग डेट दी होगी
  • नामांकन की प्रक्रिया
कितना होगा आवेदन शुल्क ?

बता दें कि स्टूडेंट्स को 350 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क पिछले सालों की तुलना में 50 रुपये बढ़ा है। यह शुल्क विभिन्न भुगतान विकल्पों के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। बिना आवेदन शुल्क जमा किए पंजीकरण पूरा नहीं हो पाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article