एजुकेशन

11th admission 2026: बिहार के स्कूलों में कक्षा 11वीं में एडमिशन शुरू, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए ऐसे करें आवेदन

Bihar School Class 11 Admission 2026: बीएसईबी ने कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) शुरू कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

11th admission 2026: बिहार के स्कूलों में कक्षा 11वीं में एडमिशन शुरू

11th admission 2026, Bihar School Class 11 Admission 2026: यदि आप भी बीएसईबी कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी (Bihar School Class 11 Admission 2026) खबर है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) शुरू कर दी है, जिससे छात्र 2026 सत्र के लिए कक्षा 11 में प्रवेश हेतु पंजीकरण कर (Bihar School Class 11 Admission) सकते हैं। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र OFSS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2026 है।

Bihar School Class 11 Admission 2026

छात्र आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) के माध्यम से विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

Bihar School Class 11 Admission 2026 Regitration: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ofssbihar.net पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर OFSS Bihar 11th Admission 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Bihar School Class 11 Admission 2026: यहां देखें आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए छात्रों को कुल 350 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें 150 रुपये आवेदन शुल्क और 200 रुपये शिक्षण संस्थान शुल्क शामिल हैं। शुल्क का भुगतान नकद (ई-चालान के माध्यम से), नामित बैंकों की नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड सहित कई तरीकों से किया जा सकता है।

Bihar School Class 11 Admission: ऐसे होगा स्ट्रीम का आवंटन

यहां छात्रों को स्ट्रीम का आवंटन पर्संटेज के आधार पर किया जाएग। बोर्ड के ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्थानवार और कैटेगिरी वाइज पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के आधार पर प्रवेश शुरू होगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article