एजुकेशन

Bihar Board 10th-12th Datesheet: बिहार 10वीं और 12वीं बोर्ड की डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू हैं एग्जाम

Bihar board exam 10th and 12th datesheet: बिहार बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी हो चुकी है। बीएसईबी ने इस बार बिना किसी परेशानी के स्वच्छ माहौल में परीक्षा निश्चित समय पर करवाने का फैसला लिया है।

Image

Bihar board exam 10th and 12th datesheet

Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट (Bihar Board exam Date) की डेटशीट जारी हो चुकी है। इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक कराई जाएंगी। बिहार विद्यालय शिक्षा समिति ने आज यानी 29 नवंबर 2025 को मैट्रिक और इंटर पर अलग-अलग परीक्षाओं से संबंधित साल 2026 का वार्षिक कैलेंजर जारी कर दिया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड अब तक निश्चित समय पर मैट्रिक, इंटर और अन्य एग्जाम को स्वच्छ माहौल में करवा रही है। बीएसईबी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com और biharboardonline.gov.in पर दोनों ही कक्षाओं के लिए जल्द ही डेटशीट जारी कर सकता है।

छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। How to download Bihar Board exam Datesheet ?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर जाएं।
  • अब स्टूडेंट सेक्शन चुनें और फिर यहां पर एग्जाम का शेड्यूल सिलेक्ट करें।
  • अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट टाइम टेबल 2026 या फिर बिहार बोर्ड मैट्रिक टाइम टेबल 2026 पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर 10वीं या फिर 12वीं के लिए बिहार बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल 2026 पीडीएफ दिखाई पड़ेगा।
  • इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और फिर सेव कर लें।
Bihar board 10th-12th Datesheet: बिहार बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

बिहार बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का लाखों छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा की डेटशीट के देखने और इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के जीवन का एक अहम पड़ाव होती हैं। इसकी तैयारी से बेहतर मैनेजमेंट में मदद मिलती है। बोर्ड ने ये सुनिश्चित किया है कि छात्रों को परीक्षा से संबंधित नए अपडेट मिलते रहें। इससे छात्र तनावमुक्त होकर परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

BSEB Bihar Board Exam

साथ ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचनाओं को भी देख सकते हैं। बीएसईबी ने छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकमनाएं भी दी हैं। ये कदम छात्रों को आत्मविश्वास प्रदान करेगा और आगामी परीक्षाओं के लिए तैयार होने में मदद करेगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article