एजुकेशन

AYUSH NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 13 सितंबर तक मौका

आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस काउंसलिंग के जरिए AIQ-UG की BAMS, BSMS, BUMS, BHMS और B.Pharm-ITRA सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

Image

आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2026

AYUSH NEET UG Counselling 2026: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस काउंसलिंग के जरिए AIQ-UG की BAMS, BSMS, BUMS, BHMS और B.Pharm-ITRA सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। राउंड 1 की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनने होंगे।

जारी शेड्यूल के अनुसार, आयुष नीट यूजी राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसमें उम्मीदवार अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज का चयन कर सकेंगे। विकल्पों को पसंद के क्रम में भरना होगा, ताकि सीट आवंटन के समय उनकी प्राथमिकता को ध्यान में रखा जा सके। चॉइस भरने से पहले राउंड 1 की सीट मैट्रिक्स जरूर देख लें। इससे उन्हें उपलब्ध सीटों और कॉलेजों की जानकारी मिल जाएगी और वे अपनी पसंद बेहतर तरीके से तय कर सकेंगे।

चॉइस भरने के बाद उसमें बदलाव करने का मौका भी मिलेगा। हालांकि, चॉइस लॉकिंग की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 के बाद विकल्पों में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले उम्मीदवार AYUSH NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर राउंड 1 न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें। इसके बाद न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें। इसके साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और दर्ज की गई जानकारी को अच्छी तरह जांच लें। सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म सेव करके सबमिट कर दें।

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को तय समय के अंदर चॉइस फिलिंग भी पूरी करनी होगी। कॉलेज और कोर्स चुनते समय अपनी NEET UG रैंक, उपलब्ध सीटों और पसंद को ध्यान में रखना बेहतर रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article