टीवी मसाला

Bigg Boss 20: तगड़ी फीस लेकर मेकर्स को कंगाल करेंगे Salman Khan, एक एपीसोड के लिए वसूलेंगे मोटी रकम

Salman Khan Fees For Bigg Boss: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। फैंस कंटेस्टेंट्स लिस्ट के साथ साथ सलमान खान की फीस भी पूछ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

Image

bigg boss 20 fees salman khan (photo credit- instagram)

Salman Khan Fees For Bigg Boss: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) जल्द ही शुरू होने वाला है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है और उससे पहले सोशल मीडिया पर शो का बज जबरदस्त तरीके से बना हुआ है। अब तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स लिस्ट से लेकर शो के थीम तक के बारे में कोई भी जानकारी नही दी है, लेकिन इन सबके बीच हर साल एक और टॉपिक सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है और वो है सलमान खान (Salman Khan) की फीस। सलमान खान सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और हर बार तगड़ी फीस लेते है। वह पूरे सीजन के लिए 150 करोड़ तक फीस ले चुके हैं। 'दिल ही था तोड़ दिया', Arbaaz Patel के आरोपों के बाद Nicky Tamboli ने किया हैरान करने वाला पोस्ट, भड़के फैंस

    बिग बॉस 20 के लिए कितनी फीस लेंगे सलमान खान?

    बिग बॉस और सलमान खान का नाम जुड़ गया है। अगर शो का हिस्सा सलमान खान न बने तो फैंस काफी निराश हो जाएंगे और इसका सीधा असर शो की टीआरपी पर भी पड़ेगा। मेकर्स भी सलमान खान को मोटी फीस देकर शो का हिस्सा बनाकर रखते हैं। इस शो के लिए सलमान खान ने फीस में हर साल बढ़ोतरी की है और ये फीस एक एपिसोड के लिए 2.5 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान खान बिग बॉस 20 के लिए कितनी फीस लेने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान इस बार मेकर्स से 120 करोड़ रुपये पूर एपिसोड के लिए चार्ज करने वाले हैं। वह हफ्ते के दो एपिसोड में नजर आते हैं, जिसमें वह शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स को सीधा करते हैं। हालांकि, इस फीस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के सामने भिड़े विशाल आदित्य सिंह और Karan Wahi, देखते रह गए कंटेस्टेंट्स

      शो में कौन कौन आएगा?

      बता दें कि बिग बॉस 20 में आने वाले सेलेब्स के नाम धीरे धीरे शामने आ रहे हैं। रिया अहीर और लव कोर का नाम का खुलाला मेकर्स की तरफ से किया गया है। इनमें से एक कलाकार को शो में एंट्री मिलेंगी। इनके अलावा शो में कनिका मान, गीता बसरा, मैरी कॉम, ईशा रिखी, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, काजी तौकीर, खुशी दुबे, आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह राजपूत और अरिशफा खान की एंट्री हो सकती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article