शहर

BRICS 2026: आज दिल्ली में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi News: BRICS समिट 2026 की मोटर कारकेड रिहर्सल के चलते दिल्ली में 1 सितंबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी रहेगी। इस दौरान 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित होंगी और 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।

Image

दिल्ली में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

Delhi Traffic Police: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच प्रगति मैदान स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित होने वाले BRICS समिट 2026 की सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। समिट के लिए आयोजित हो रहे 'मोटर कारकेड रिहर्सल' को देखते हुए आज, 1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही नियंत्रित रहेगी। BRICS समिट 2026 का आयोजन 11 से 13 सितंबर के बीच प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में होगा। इससे पहले होने वाली यह मोटर कारकेड रिहर्सल सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का हिस्सा है।

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, मोटर कारकेड रिहर्सल के दौरान दिल्ली की 35 से अधिक सड़कें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कुल 22 प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। लोगों को निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासतौर पर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

कौन-कौन से प्रमुख मार्ग रहेंगे प्रभावित?

सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग के अलावा कई अन्य मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित रह सकती है।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों और दिल्ली (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले मुसाफिरों के लिए विशेष वैकल्पिक मार्ग (Alternate Routes) जारी किए हैं। पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग के बजाय मेट्रो का उपयोग करने की सख्त सलाह दी है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए वैकल्पिक मार्ग

  • ISBT कश्मीरी गेट से होकर बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग, DBG रोड और पंचकुइयां रोड होते हुए कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल।
  • आश्रम चौक से रिंग रोड होकर राजघाट से JLN मार्ग।
  • वंदे मातरम मार्ग से डॉ. अंबेडकर मार्ग और पंचकुइयां रोड होते हुए आउटर सर्कल CP।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए वैकल्पिक मार्ग

  • ISBT कश्मीरी गेट से सीधे रिंग रोड और हनुमान मंदिर के रास्ते एस.पी. मुखर्जी मार्ग।
  • आश्रम चौक से रिंग रोड, राजघाट और हनुमान मंदिर होते हुए एस.पी. मुखर्जी मार्ग।
  • वंदे मातरम मार्ग से डॉ. अंबेडकर मार्ग, रानी झांसी फ्लाईओवर, बुलेवार्ड रोड के रास्ते लोथियन मार्ग।

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए वैकल्पिक रूट

  • AIIMS से रिंग रोड के रास्ते आश्रम चौक होते हुए मथुरा रोड।
  • ISBT कश्मीरी गेट से रिंग रोड, राजघाट और आश्रम चौक होते हुए मथुरा रोड।

यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे डायवर्जन वाले रास्तों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही डायवर्जन वाले रास्तों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है। इस दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों पर कोई रोक नहीं है। उनके आवागमन को प्राथमिकता दी जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article