एजुकेशन

ये है यूपी के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज, यहां से बीटेक कर मिल सकती है लाखों-करोड़ों की सैलरी

Best Engineering Colleges In UP: उत्तर प्रदेश में NIRF रैंकिंग के तर्ज पर SIRF रैंकिंग की शुरुआत की है, जिसमें प्रदेश में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज को रैंक किया गया है। अगर आप भी जेईई मेंस के बाद यूपी में स्थित अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश में है तो यह लिस्ट आपके लिए देखना जरूरी है। इसमें सभी सरकारी कॉलेज के नाम दिए गए हैं।

Image

ये है यूपी के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज

Best Engineering Colleges In UP: भारत में हर शैक्षिक संस्थान को कैटगरी के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क के अनुसार, रैंक किया जाता है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश ने भी एक पहल की है। NIRF रैंकिंग के तर्ज पर प्रदेश ने स्टेट इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी SIRF लागू किया है। इसके माध्यम से पहली रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है। क्योंकि अभी जेईई मेंस की परीक्षा देने के बाद छात्र अच्छे इंजीनियरिंग संस्थान की तलाश में जुटे हुए हैं, जहां से वह बीटेक की शिक्षा प्राप्त करके लाखों की सैलरी कमाना चाहते हैं। अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और यूपी के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश में है तो आइए आपको SIRF के अनुसार, बीटेक के लिए यूपी के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताएं।

SIRF रैंकिंग की शुरुआत

यूपी के बेस्ट इंजीनियरिंग संस्थानों के बारे में जानने से पहले आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की शुरुआत क्यों की गई है? बता दें कि SIRF की शुरुआत के पीछे के मुख्य उद्देश्य क्वालिटी एजुकेशन, रिसर्च और प्लेसमेंट को बढ़ावा देते हुए छात्रों को बेहतर कैंपस लाइफ देना है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर NIRF रैंकिंग की जाती है। लेकिन यूपी ने स्टेट लेवल पर रैंकिंग की शुरुआत की है।

यूपी के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट

रैंकसंस्थान का नामप्राप्त अंक
1कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी234
2राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, आजमगढ़206
3राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, कन्नौज202
4बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी200
5राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, अंबेडकरनगर197
6राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, सोनभद्र196
7मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, गोंडा184
8राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बांदा181
9राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मैनपुरी180
10राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बिजनौर161
11राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बस्ती118
12सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मीरजापुर104

यूपी के इन कॉलेज में मिलती है बेस्ट प्लेसमेंट के अवसर

बता दें कि यूपी के इन सरकारी इंजीनियरिंग संस्थान में न केवल शिक्षा अच्छी है, बल्कि यहां प्लेसमेंट के भी अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। इन संस्थानों से पढ़ने वाले कई होनहार छात्र आज लाखों-करोड़ों की सैलरी कमा रहे हैं और अच्छे पदों पर काम कर रहे हैं।

कॉलेज का गढ़ कहलाता है उत्तर प्रदेश

बता दें कि उत्तर प्रदेश को देश का 'कॉलेज गढ़' कहा जाता है। AISHE 2021-22 की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में छोटे-बड़े मिलाकर 8,375 कॉलेज हैं। इसमें कई सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेज शामिल है। इन्हीं संस्थानों को रैंक करने के लिए यूपी ने SIRF रैंकिंग की शुरुआत की है।

एक नहीं यूपी में दो IIT

उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जहां एक नहीं दो आईआईटी संस्थान हैं। जी हां, IIT Kanpur और IIT BHU में हजारों छात्र हर साल प्रवेश प्राप्त करते हैं। इसके अलावा अच्छे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट छात्रों के लिए ऊपर दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article