1958 में स्थापित हुआ आईआईटी बॉम्बे आज देश के प्रसिद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। यह मुंबई के पवई में स्थित है और 500 एकड़ में फैला हुआ है। यहां साइंस और इंजीनियरिंग के बेहतरीन कोर्स हैं, जिसे कर आप लाखों-करोड़ों की सैलरी कमा सकते हैं।
बता दें कि अन्य आईआईटी संस्थानों की तरह यहां बीटेक कोर्स के साथ एमटेक और डॉक्टोरल लेवल के कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें उम्मीदवार प्रवेश ले सकते हैं।
आईआईटी बॉम्बे न केवल क्वालिटी एजुकेशन के लिए बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर, मॉडर्न रिसर्च, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन और कैंपस लाइफ के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन इसमें सबसे ऊपर संस्थान की पहचान है यहां का हाई प्लेसमेंट रिकॉर्ड है। यहां 80 प्रतिशत से अधिक छात्रों को प्लेसमेंट मिलती है। यहां का औसत पैकेज 23 लाख रुपये करीब जाता है। वहीं हाईएस्ट अंतरराष्ट्रीय लेवल पैकेज 3 करोड़ रुपये और घरेलू हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ तक जाता है।
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा जारी NIRF 2025 में आईआईटी बॉम्बे को इंजीनियरिंग में तीसरा और ओवरऑल की श्रेणी में 3 स्थान मिला है। यह लगातार तीसरे स्थान पर बरकरार है।
आईआईटी बॉम्बे में कुल सीटों की संख्या 1360 है, जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षित 156 सीटें शामिल है। बीटेक कोर्स के लिए 1006 सीटें है, बीएस के लिए 118 सीटें है और डुअल डिग्री करने वाले उम्मीदवारों के लिए 80 सीटें है।
आईआईटी बॉम्बे में करीब 16 कोर्स हैं, जिसमें इंजीनियरिंग ब्रांच के विभिन्न कोर्स शामिल है, जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मकैनिकल इंजिनियरिंग जैसे प्रमुख कोर्स शामिल है।
आईआईटी बॉम्बे जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को पहले जेईई मेन परीक्षा में पास होना होता है। इसके बाद ही वह जेईई एडवांस (JEE Advanced) देने के लिए एलिजिबल होता है। बता दें कि आईआईटी में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को जेईई एडवांस में अच्छी रैंक लानी होगी। CSE के लिए 60 से 70 रैंक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 400 से 500 लानी होती है। ब्रांच के अनुसार, रैंक ऊपर नीचे हो सकती है।