NEET PG Counselling 2026: मेडिकल क्षेत्र के पोस्टग्रेजुएश कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे देश भर के हजारों डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए एक बेहद अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी NEET PG 2026 काउंसलिंग के सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट कल आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाने वाला है। बता दें कि बोर्ड द्वारा आज प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई थी, अब इसके कल यानी 17 नवंबर को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस परिणाम के आधार पर ही सफल उम्मीदवारों को देश भर के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी (MD), एमएस (MS) और डीएनबी (DNB) की सीटों पर प्रवेश मिलेगा। छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा के केंद्रों की लिस्ट
कैसे चेक और डाउनलोड करें NEET PG 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?
स्टेप 1 - सबसे पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'PG Medical' सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इसके बाद 'NEET PG 2026 Seat Allotment Result/Final Result' के दिए गए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अपनी लॉगिन डिटेल्स नीट पीजी रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।
स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट लेटर और परिणाम आ जाएगा।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर लें।
सीट आवंटन के बाद आगे की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों को इस चरण में मनपसंद कॉलेज या सीट आवंटित हो जाती है, उनके लिए आगे की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण होती है -
| आवंटन पत्र | छात्रों को सबसे पहले अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा, जिसमें कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि और समय स्पष्ट रूप से लिखा होगा। |
| दस्तावेजों का सत्यापन | आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज में उपस्थिति दर्ज न कराने पर सीट रद्द की जा सकती है। |
आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
- MBBS की डिग्री
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट
- NEET PG स्कोरकार्ड
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- वैध फोटो आईडी
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Afghanistan में विदेशी छात्रों के लिए क्या हैं वीजा नियम?
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
यदि किसी छात्र को पहली काउंसलिंग में अपनी पसंद की सीट नहीं मिलती है और वे नियमों के तहत अपग्रेडेशन के लिए पात्र हैं, तो वे संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अगले चरण (Next Round) के लिए विकल्प चुन सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान हर चरण के लिए बहुत कम समय दिया जाता है, इसलिए किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा से बचने के लिए अलॉटमेंट जारी होते ही अपने सभी दस्तावेजों को पहले से व्यवस्थित कर लें।
