बॉलीवुड

आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लुटाया प्यार, पोती के लिए शेयर किया खास पोस्ट

Aaradhya Bachchan's 15th Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर उनके दादा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती को बधाई दी है।

Image

अमिताभ बच्चन ने आराध्या बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई (Pic Credit: Instagram)

Aaradhya Bachchan's 15th Birthday: बॉलीवुड के फेमस बच्चन परिवार में इन दिनों खुशियों और चिंता का माहौल है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन ने 16 नवंबर को अपना 15वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर उनके दादा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती के लिए बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला नोट साझा किया है। वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने की खबर ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: 12वें दिन धड़ाम से गिरी रणबीर-यश स्टारर की कमाई, आंकड़े देख मेकर्स का सूख गया गला)

आराध्या के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने साझा किया खास मैसेज

आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अभी तक सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की पिक्स शेयर नहीं की हैं लेकिन उनके दादा अमिताभ बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग के जरिए पोती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'घर की पोती का जन्म दिवस सुनहरा और भाग्यशाली रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना... और जो स्नेह रविवार से मिला, वह अति स्मरणीय रहा। आप सबकी प्रार्थनाओं का अभिनंदन।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सोनू सूद के बाद Sharad Kapoor की मदद के लिए आगे आए Salman Khan, करेंगे आर्थिक सहायता!)

Amitabh Bachchan's wish for Aaradhya

Amitabh Bachchan's wish for Aaradhya

अमिताभ और अभिषेक बच्चन को मिली जान से मारने की धमकी

एक तरफ बच्चन परिवार आराध्या का जन्मदिन मना रहा है तो दूसरी तरफ परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को निशाना बनाने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास ठाकुर और दीपक सिंह नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। इसके बाद गोल्डी ढिल्लों की ओर से सोशल मीडिया पर कथित तौर पर धमकी भरा संदेश साझा किया गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article