एजुकेशन

पार्ट टाइम जॉब के साथ किए जा सकते हैं ये कोर्सेज, करियर को लगेंगे पंख

Course with Part time Job : आज के समय में पार्ट टाइम जॉब के साथ कई ऐसे कोर्सेज मौजूद हैं, जो छात्रों का करियर चमका सकते हैं। चलिये बात करते हैं इन कोर्सेज के बारे में। कई ऐसे प्रोफेशनल और स्किल बेस्ड कोर्सेज मौजूद हैं, जिन्हें छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं और साथ ही नौकरी या इंटर्नशिप को भी जारी रख सकते हैं।

Image

best Courses with part time job

Course with part time job : आज के समय में कई छात्र पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करना चाहते हैं ताकि वे अपना खुद का खर्च उठा सकें और परिवा पर आर्थिक बोझ भी कम हो। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर कौन से ऐसे कोर्सेज हैं, जिसे आप पार्ट टाइम जॉब के साथ आसानी से किया जा सके। अच्छी बात ये है कि अब कई ऐसे प्रोफेशनल और स्किल बेस्ड कोर्सेज मौजूद हैं, जिन्हें छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं और साथ ही नौकरी या इंटर्नशिप को भी जारी रख सकते हैं।

अगर आप भी पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले ऐसे कोर्स चुनिये जिनकी क्लास टाइमिंग फ्लेक्सिबल हो। बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे रेगुलर ग्रेजुएशन कोर्स के साथ छात्र पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते हैं। कई कॉलेज हैं, जो सुबह या फिर शान की शिफ्ट उपलब्ध करवाते हैं। इसके अलावा डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कोर्सेज भी आज के युवाओं के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसे कोर्स पार्ट टाइम जॉब्स के साथ बड़ी आसानी से किये जा सकते हैं। इन कोर्सेज की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें पढ़ाई के दौरान ही फ्रीलांस का काम मिलने लगता है। कई छात्र घर बैठे सोशल मीडिया हैंडलिंग और वीडियो एडिटिंग से अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं।

इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन, वेब डेवलपमेंट और डेटा एनालिटिक्स जैसे टेक्निकल कोर्सेज भी छात्रों के लिए अच्छे ऑप्शन बन रहे हैं। इनकी क्लासेज अकसर ऑनलाइन होती हैं, जिससे छात्र अपनी नौकरी के अनुसार समय को मैनेज कर पाते हैं। होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग और फोटोग्राफी जैसे कोर्सेज में भई पार्ट टाइम वर्क का काफी अच्छा स्कोप रहता है।

इसके अलावा भाषा से जुड़े कोर्सेज जैसे कि इंग्लिश स्पीकिंग, ट्रांसलेशन और विदेशी भाषाओं के कोर्सेज भी छात्रों को कमाई का मौका देते हैं। इन क्षेत्रों में ऑनलाइन टीचिंग और ट्रांसलेशन का काम आसानी से मिल जाता है। करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि छात्रों को ऐसा कोर्स चुनना चाहिए, जिसमें कि स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ रोजगार के भी अच्छे अवसर हों। सिर्फ डिग्री लेने की बजाय ऐसी पढ़ाई पर भी ध्यान देना जरूरी है, जो भविष्य में अच्छी नौकरी और आर्थिक मजबूती दिला सके। सही टाइम मैनेजमेंट और मेहनत से छात्र पढ़ाई और नौकरी दोनों को ही अच्छी तरह संभाल सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article