एजुकेशन

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर निकली नौकरी, जानें कब तक करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत डिजिटल बैंकिंग, सूचना सुरक्षा, सुविधा प्रबंधन, सुरक्षा, एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट अकाउंट्स जैसे कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

Image

बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर निकली नौकरी

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Notification: अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 206 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत डिजिटल बैंकिंग, सूचना सुरक्षा, सुविधा प्रबंधन, सुरक्षा, एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट अकाउंट्स जैसे कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 अगस्त ही है।

किन विभागों में होगी भर्ती?

इस भर्ती के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा कई महत्वपूर्ण विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की नियुक्ति करेगा। इनमें डिजिटल बैंकिंग, सुविधा प्रबंधन, सूचना सुरक्षा, सुरक्षा विभाग, एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट ऑफिस और कॉर्पोरेट अकाउंट्स एवं टैक्सेशन प्लानिंग जैसे विभाग शामिल हैं। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और वेतन अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक (ESM/DESM) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर नीचे दिए गए Careers सेक्शन में जाएं और Current Opportunities पर क्लिक करें। अब जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें। फॉर्म भरने के बाद पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में फॉर्म की सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और आवेदन जमा कर दें। आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव भी अलग-अलग तय किए गए हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता जरूर जांच लें। गलत जानकारी भरने या जरूरी दस्तावेज अपलोड न करने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार न करें। समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवेदन जमा करने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। भर्ती से जुड़ी आगे की सभी जानकारी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article