एजुकेशन

CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट, तुरंत करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेट शीट जारी कर दी है। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र यहां दिए टेबल से पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE ने जारी की कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

CBSE Class 10th and 12th Exam 2027 Date Sheet OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने साल 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। डेटशीट सामने आने के बाद अब छात्र अपने विषयों के हिसाब से परीक्षा की तैयारी का प्लान बना सकते हैं। CBSE के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 में शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से करीब 101 दिन पहले ही पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

10वीं और 12वीं में कितने विषयों की होगी परीक्षा?

इस बार कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए कुल 83 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 12वीं में 121 विषय शामिल किए गए हैं। बोर्ड ने स्कूलों की ओर से जमा कराई गई LOC (List of Candidates) की जानकारी के आधार पर डेटशीट तैयार की है। CBSE ने बताया कि LOC प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों के चुने हुए विषयों का पूरा ब्योरा मिल गया था। इसी के आधार पर परीक्षा की तारीखें तय की गई हैं, ताकि विषयों के पेपर के बीच उचित अंतर रखा जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

CBSE Board 2027 Date Sheet Released

CBSE बोर्ड 2027 की डेट शीट जारी

विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए?

डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपने सभी विषयों की परीक्षा तारीख नोट कर लेनी चाहिए। जिन विषयों के बीच कम अंतर है, उनकी तैयारी पहले से पूरी करने की कोशिश करें। इसके अलावा पुराने प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर की मदद से नियमित अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा।

विद्यार्थी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विषयवार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article