एजुकेशन

RVUNL Vacancy 2026: राजस्थान बिजली विभाग में 2005 नौकरियां, कल करें कर सकेंगे आवेदन

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांच प्रमुख बिजली कंपनियों में 2,005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें किन पदों पर होगी भर्ती, 5 अगस्त से शुरू हो रहे हैं आवेदन

Image

Rajasthan Vidyut Nigam Recruitment 2026

RVUNL Vacancy 2026:: अगर आप राजस्थान से हैं, और बिजली विभाग में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे थे, तो यह खबर बड़े काम की हो सकती है। राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांच प्रमुख बिजली कंपनियों में 2,005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए 5 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर/कमर्शियल असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह सरकारी नौकरी का अवसर इंजीनियरिंग, कॉमर्स या कंप्यूटर की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?
इलेक्ट्रिकल 727 पद
जूनियर इंजीनियर (JE-I) 869 पद
सिविल 32 पद
जूनियर/कमर्शियल असिस्टेंट-II 765 पद
जूनियर अकाउंटेंट371 पद
मैकेनिकल 110 पद
महत्वपूर्ण तारीखें
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2026 (रात 12:00 बजे तक)
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर इंजीनियर (JE)

इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech या डिप्लोमा।

जूनियर अकाउंटेंट

  • B.Com, BBA, M.Com या MBA।
  • साथ में RSCIT, CCC या अन्य मान्यता प्राप्त कंप्यूटर सर्टिफिकेट।

जूनियर/कमर्शियल असिस्टेंट

  • 12वीं पास या स्नातक (Graduation)।
  • साथ में मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता अनिवार्य।

आयु सीमा

  • जूनियर इंजीनियर: 21 से 40 वर्ष
  • अन्य सभी पद: 18 से 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य (General)रू 1,000 रुपये
  • SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवार: 500 रुपये

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले राजस्थान ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर New Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अच्छी तरह जांच लें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखें।
  • अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की वजह से तकनीकी दिक्कत आ सकती है।
  • आवेदन जमा करने के बाद फीस की रसीद और कन्फर्मेशन पेज अपने पास सुरक्षित रखें।

राजस्थान बिजली विभाग की यह भर्ती 2026 की बड़ी सरकारी नौकरियों में से एक मानी जा रही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article