एजुकेशन

हरियाणा बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें कितने छात्र हुए पास

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने सितंबर-अक्टूबर 2026 में आयोजित सेकेंडरी और ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।

Image

हरियाणा बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने सितंबर-अक्टूबर 2026 में आयोजित सेकेंडरी और ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को नतीजे घोषित किए। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। इस बार सेकेंडरी एकेडमिक सप्लीमेंट्री परीक्षा का पास प्रतिशत 66.16 फीसदी रहा। वहीं, ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा में 47.74 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं।

बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, एकेडमिक सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 7,908 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 5,232 विद्यार्थी पास हुए। 2,431 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट (E.I.O.P.) मिला है, जबकि 245 विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से थोड़ा बेहतर रहा। परीक्षा में शामिल 4,845 लड़कों में से 3,192 पास हुए। वहीं, 3,063 लड़कियों में से 2,040 ने सफलता हासिल की।

विवरणएकेडमिक परीक्षाओपन स्कूल परीक्षा
कुल विद्यार्थी7,9087,407
पास विद्यार्थी5,2323,536
पास प्रतिशत66.16%47.74%
अन्य परिणाम2,431 कंपार्टमेंट, 245 E.I.O.P.3,871 री-अपीयर

हिसार जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 87.19 फीसदी रहा, जबकि सोनीपत 38.18 फीसदी के साथ सबसे नीचे रहा।

ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट कैसा रहा?

ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा में 7,407 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 3,536 पास हुए, जबकि 3,871 विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 49.05 और लड़कों का 46.88 फीसदी रहा।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

1. सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. Secondary Supplementary Examination Result 2026 लिंक खोलें।

3. अपने परीक्षा से जुड़े विवरण दर्ज करें।

4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

रीचेकिंग के लिए 20 दिन का मौका

जो विद्यार्थी अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट जारी होने की तारीख से 20 दिनों के भीतर निर्धारित फीस जमा करनी होगी। आवेदन से जुड़ी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article