इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के दिसंबर टर्म एंड एग्जाम (TEE) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब IGNOU के आधिकारिक Samarth पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं।
हॉल टिकट में इन जानकारियों को जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से देख लें। खासतौर पर इन विवरणों की जांच करना जरूरी है।
- एनरोलमेंट नंबर
- कोर्स और प्रोग्राम का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- विषयों के कोड
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा की शिफ्ट
अगर हॉल टिकट में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत अपने संबंधित रीजनल सेंटर से संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में हाईस्कूल स्तर के 1172 प्रधानाध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
IGNOU TEE Admit Card 2026 Steps to Download
विद्यार्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले IGNOU Samarth पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
2. अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
3. होमपेज पर December 2026 TEE Admit Card का लिंक खोजें।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
5. एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियां जांच लें।
6. PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज ले जाना जरूरी
IGNOU ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ IGNOU का वैध पहचान पत्र (ID Card) ले जाना भी जरूरी है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
